पेमेश्वर गेट पर निकाली गई दुर्गा शोभा यात्रा

कलश यात्रा के साथ दुर्गा महोत्सव का प्रारंभ

फिरोजाबाद। नवदुर्गा महोत्सव समिति पेमेश्वर गेट के तत्वावधान में दस दिवसीय दुर्गा महोत्सव का आयोजन छैल बिहारी गेस्ट हाउस में किया गया धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई है.। मां दुर्गा कलश यात्रा का शुभारंभ पूर्व महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भारतीय जनता पार्टी, क्षेत्रीय पार्षद हरिओम गुप्ता चटनी द्वारा फीता काटकर शोभायात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ होगा।

भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता ने बताया कि इस बार यह 12वां महोत्सव है। तीन अक्तूबर से महोत्सव शुरू किया गया है। मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा छैल बिहारी गेस्ट हाउस से निकाली जा रही है जो की उर्वशी चौराहा रेवती रोड

यात्रा में 151 महिलाएं शामिल हैं । जो विभिन्न मार्गों से होते हुए छैल बिहारी गेस्ट हाउस पर वापस आकर समाप्त होगी । पूजा अर्चना के बाद प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ की जायगी।

4 अक्तूबर को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, 5 अक्तूबर को देवी जागरण होगा। 6 अक्तूबर को रंगारंग कार्यक्रम, 7 अक्तूबर को. बालनृत्य प्रतियोगिता, 8 अक्तूबर को संगीतमय सुंदरकांड, 9 अक्तूबर को म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता, 10 अक्तूबर को छप्पन भोग एवं भव्य फूल बंगला होग। 11 अक्तूबर को डांडिया नृत्य एवं 12 अक्तूबर को विशाल भंडारे का आयोजन होगा ।
यात्रा के दौरान धर्मेंद्र गुप्ता, पंकज गुप्ता, हरिओम गुप्ता पार्षद, नितिन गुप्ता, संतोष गुप्ता, संजीव गुप्ता, विठ्ठल गुप्ता, आकाश गुप्ता, संजय गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, नरेश गुप्ता, यतेंद्र गुप्ता आदि भक्त थे।

Sk Chittodi
Sk Chittodi
Articles: 111

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *