जनपद फिरोजाबाद के टूंडला में आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर टूंडला नगर में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
जिसमें हजारों की संख्या में देश भक्तों ने भाग लिया।तिरंगा यात्रा में लोग मोटर साइकिलों और ट्रैक्टरों व चार पहिया वाहनों पर तिरंगा लगा कर शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा में यूवाओ में देशभक्ति का जज़्बा बहुत था,लोग देश भक्ति गानों पर नृत्य कर रहे थे।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ गांव मोहम्मदाबाद स्थित भाजपा कार्यालय पर ध्वजारोहण एवं भारत माता पर की आरती के बाद हुआ
तिरंगा यात्रा सुभाष चौराहे ,सब्जी मंडी,भारत माता चौक,मुख्य बाजार होते हुए दीपा के चौराहे पर समाप्त हुई।
तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से भाजपा एससी मोर्चा बृजक्षेत्र सह प्रभारी रामतीर्थ सिंह चक,पूर्व सांसद प्रतिनिधि लोकेंद्र सिंह पोनियां,रूपेश शुक्ला उदय प्रताप सिंह वर्मा,संजय सिंह बीटू पौनियां लटूरी सिह पौनिया ,लोकेश जादौन,राजीव राजपूत,संकी राणा,दीपक वर्मा,अम्बिका प्रसाद,धीरज राजपूत,बीनू वर्मा सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।