फिरोजाबाद, 21 फरवरी 2026 – एटा टूंडला रोड पर एटा बॉर्डर के पास एक सड़क दुर्घटना में इंडियन आर्मी के जवान भूपेंद्र पाल सिंह उर्फ नीशू (26) की मौत हो गई। वह तजापुर के रहने वाले थे और उनकी शादी 14 फरवरी 2026 को ही हुई थी।

पुलिस ने वादी यतीश कुमार की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी चालक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।