फिरोजाबाद। जनपद फतेहपुर में हुए तिहरे हत्याकाण्ड से रोष व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) संगठन द्वारा राज्यपाल के संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा। उन्होंने विभिन्न मांगों को पूरा कराए जाने की मांग की है।
प्रदेश संगठन मंत्री संतोष यादव ने कहा कि फतेहपुर में तिहरे हत्याकांड के पीडित परिजनों को 50-50 लाख रूपये मुआवजा दिया जाये। साथ ही मुकदमें से सम्बन्धित वादी व सभी गवाहों को उचित सुरक्षा प्रदान की जाये। मृतक परिवार को सुरक्षा के दृष्टिकोण से शस्त्र लाइसेंस उपलब्ध कराया जाये। मृतक किसान परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाये। परिवार के बच्चों को आजीवन मुख्य शिक्षा की व्यवस्था की जाये। आरोपियों के ऊपर गैंगस्टर और एनएसए की कार्यवाही की जाये। साथ ही इस घटना के मुकदमें की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करायी जाये ताकि दोषियों को जल्द से जल्द सजा दी जा सके। इस सम्पूर्ण प्रकरण से सम्बन्धित अन्य लोगों को चिन्हित कर कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि मांगों को शीघ्र ही पूरा किया जाए, जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। इस मौके पर मालती यादव, सचिन राठौर, गजेंद्र सिंह यादव, सुरेश चंद्र भाटिया, मुन्नालाल आदि उपस्थित रहे।
