फिरोजाबाद। चक्रवती सम्राट अशोक महान जन्मोत्सव समिति द्वारा छ अप्रैल को चक्रवती सम्राट अशोक की भव्य शोभायात्रा निकेतल स्कूल थाना रसूलपुर से धूमधाम से निकाली जायेगी। शोभायात्रा में महापुरूषों की झांकियों के साथ सम्राट अशोक की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी।
समिति अध्यक्ष लाखन सिंह कुशवाह ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि सम्राट अशोक की भव्य शोभायात्रा 6 अप्रैल को प्रात 11 बजे निकेतन स्कूल थाना रसूलुपर से निकाली जायेगी। जो कि डाक बंगला, इमामबाड़ा चैराहा, घंटाघर, सदर बाजार, गंज चैराहा, डाकखाना चैराहा, कोटला चुंगी चैराहा होते हुए राधाकृष्ण गार्डन कोटला मंडी समिति पर पहुंचकर सम्पन्न होगी। शोभायात्रा में महात्मा ज्योतिराॅव फुले, माता सावित्रीबाई फुले, भगवान बौद्व, लवकुश भगवान, भारत माता, संस्थापक ठा गुलाब सिंह कुशवाह, बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाह की झाकी के अलावा सम्राट अशोक की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी। शोभायात्रा प्रभारी अजीत कुशवाह एवं संयोजक दीपक सिंह कुशवाह ने बताया कि शोभायात्रा का शुभारम्भ त्रिलोक चंद्र कुशवाह द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया जायेगा। शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री ठा जयवीर सिंह, राज्यंमत्री जसवंत सिंह सैनी, प्रेम सिंह शाक्य चेयमैन पैक्सेफेड, राज्यमंत्री उ.प्र. सरकार के अलावा सदर विधायक मनीष असीजा, भगवान सिंह कुशवाह विधायक खेरगढ़, महापौर कामिनी राठौर, हेमलता दिवाकर महापौर आगरा आदि मौजूद रहेंगे। वार्ता के दौरान महामंत्री बंटू कुशवाह, राधेश्याम कुशवाह, राकेश बाबा, अनार ंिसंह कुशवाह, गोतम कुशवाह, उमेश कुशवाह, योगेश कुशवाह, मदन मोहन कुशवाह, अभिषेक कुशवाह, डाॅ ज्ञान सिंह शाक्य आदि मौजूद रहे।