फिरोजाबाद, 31 जनवरी 2026 – टूंडला में छात्र संरक्षण संघर्ष मोर्चा ने यूजीसी कानून के विरोध में प्रदर्शन किया। संजय प्रताप सिंह एडवोकेट की देखरेख में कार्यकर्ताओं ने विधायक प्रेम पाल सिंह धनगर को ज्ञापन सौंपा। इसमें सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों की समस्याओं को उठाया गया। प्रमुख रूप से प्रिंस जादौन, संजय परमार, ललित, रामू राघवेंद्र सिंह, तरूण शर्मा आदि मौजूद थे। पुलिस बल भी मौके पर था।

