फ़िरोज़ाबाद। जिला ब्राह्मण महासभा (पंजीकृत) की एक बैठक कार्यालय परशुराम शिविर रामलीला ग्राउंड में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य संरक्षक पंडित रविंद्र लाल तिवारी जी द्वारा तथा जिलाध्यक्ष पंडित संदीप तिवारी द्वारा संगठन विस्तार पर चर्चा की गई। मुख्य संरक्षक पंडित रविंद्र लाल तिवारी जी ने कहा कि जिला ब्राह्मण महासभा अपने संरक्षक मंडल का विस्तार करते हुए नए लोगों को संरक्षक मण्डल में शामिल कर रही है तथा आजीवन सदस्यता अभियान चलाकर लगभग 100 से ज्यादा नए सदस्यों को जिला ब्राह्मण महासभा से जोड़ रही है। आजीवन सदस्यता का शुल्क ₹2100 प्रति व्यक्ति रखा गया है। जिला ब्राह्मण महासभा में चर्चा करते हुए समस्त जिला ब्राह्मण महासभा के सदस्यों ने कहा कि हम अपने संगठन को पूरे जनपद में गांव-गांव तक लेकर जाएंगे तथा नए सदस्यों को संगठन से जोड़कर पुनः नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि संगठन को नया रूप देने के लिए जिला ब्राह्मण महासभा का एक-एक सदस्य पूरी ताकत के साथ निष्ठा के साथ लोगों को जिला ब्राह्मण महासभा से जुड़ रहा है और आने वाले समय में संरक्षक मंडल में और लोगों को दायित्व दिया जाएगा तथा सदस्यता अभियान खत्म होने के बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। बैठक में महानगर अध्यक्ष पवन उपाध्याय,प्रभाकर शर्मा,धर्मेंद्र शर्मा धर्मा, विकास दुबे, डॉक्टर शंकर लाल सारस्वत, संजीव मोहन शर्मा,प्रभास्कर राय, विनय कांत भारद्वाज,लक्ष्मण तिवारी,डॉ विवेक दुबे, गोपाल दुबे,राजू दीक्षित, मनोज भटेले, कौशल किशोर उपाध्याय, उमेश चंद शर्मा, राकेश राजोरिया, महेंद्र द्विवेदी, विष्णु उपाध्याय, मुकेश गॉड, संदीप तिवारी माड़ई,संजय प्रताप सिंह शर्मा, दिलीप मिश्रा, मयंक रावत, प्रशांत वशिष्ठ,प्रदीप शर्मा,अंबिका पांडे, नितिन भारद्वाज एडवोकेट, द्वारकाधीश तिवारी,अनुराग दीप उपाध्याय, राजेश कुमार तिवारी, सतीश शास्त्री,शिवकुमार पाठक शीलू, राम शंकर राजोरिया, अंकित तैलंग, अमन शर्मा,दीपक सारस्वत, अनिल शर्मा ,गौरव तिवारी, सक्षम कौशिक ,आशु उपाध्याय,प्रशांत शर्मा ,देव शर्मा, बसंत शर्मा, सिद्धार्थ नागर, आशीष शर्मा, सिद्धार्थ मिश्रा गोलू आदि लोग उपस्थित थे।