फिरोजाबाद। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा 2 से 4 जनवरी तक फिरोजाबाद क्लब में दिव्य गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विश्व विख्यात गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज के श्री मुखारबिंद से गीता के श्लोक का वर्णन किया जायेगा।
अभिषेक मित्तल क्रांति ने एक होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि 2 से 4 जनवरी तक फिरोजाबाद क्लब में दिव्य गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विश्व विख्यात गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज के श्री मुख से दिव्य गीता सत्संग से गीता सार को समझने का अवसर मिलेगा। डाॅ विनय गोयल ने बताया कि 2 जनवरी को दोपहर 3 बजे से सायं 6 बजे तक गीता सत्संग होगा। जिसमें मुख्य यजमान प्रदीप गर्ग लल्ला व मुख्य अतिथि नगर विधायक मनीष असीजा होंगे। दैनिक यजमान में 2 जनवरी को स्वागताध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, यजमान अजय जिंदल, दीप प्रज्जवलन कर्ता अजय सिंघल, गीता पूजन कर्ता दिनेश चंद्र अग्रवाल, प्रसादी सहयोगी मनोज गुप्ता रहेंगे। संजय अग्रवाल ने बताया कि तीन जनवरी को प्रातः 7 बजे से योग साधना व दोपहर 3 बजे से सायं 6 बजे तक गीता सत्संग होगा। जिसमें मुख्य अतिथि कामिनी राठौर व सुरेंद्र राठौर होंगें। दैनिक यजमान में 3 जनवरी को शंकर गुप्ता न्यू लाइट, दीप प्रज्जवलन कर्ता राजेश उपाध्याय, गीता पूजन कर्ता अनूप अग्रवाल बजाज, प्रसादी सहयोगी प्रमेश बंसल बीटू, पूनम अग्रवाल रहेंगे। शंकर गुप्ता न्यू लाइट ने बताया 4 जनवरी को प्रातः 7 बजे से योग साधना व दोपहर 3 बजे से सायं 6 बजे तक गीता सत्संग होगा। गीता सत्संग के बाद वैष्णवी कला मंच मुरादाबाद राहुल भैया की टीम द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। जिसमें मुख्य रूप से भगवान विष्णु के दशावतार, वराहरूपम (कांतारा फिल्म की दृश्य प्रस्तुति, रामलीला सूर्य तिलक कार्यक्रम प्रमुख रूप से रहेंगे। 4 जनवरी को यजमान विनोद कुमार अग्रवाल, दीप प्रज्जवलन कर्ता दीपक बंसल, गीता पूजन कर्ता डॉ गोपाल कृष्ण अग्रवाल, भोजन प्रसादी सहयोगी श्री संजय मित्तल ईकरी,प्रदीप मित्तल पम्मी ऑर्चिड ग्रीन, आनंद मित्तल गोविंद प्लाजा , राजू मित्तल बी एल ए एंड कंपनी रहेंगे। पत्रकार वार्ता में संस्था के सदस्यों ने ज्यादा से ज्यादा लोगों से धार्मिक कार्य से जुड़ने की अपील की।
दो जनवरी से फिरोजाबाद क्लब में दिव्य गीता महोत्सव का होगा आयोजन
Related Posts
तहसील में लगाया गया शिविल कैम्प
टूण्डला तहसील में किसान सम्मान निधि के लाभ से किसान वंचित न रह जाएं इसलिए शुक्रवार को तहसील के सभागार में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 412 किसानों…
Read moreकांग्रेस ने मनाई 🌹 सुभाष चंद्र बोस की जयंती
फ़िरोज़ाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सुभाष तिराहा स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी द्वारा माल्यार्पण किया गया। इस अवसर…
Read more