
फिरोजाबाद। भारतीय किसान युनियन भानू के जिलाध्यक्ष दीपक सोलंकी ने एक वार्ता के दौरान पत्रकारों को बताया कि महानगर से शाहनवाज को अध्यक्ष बनाया गया है। वही 30 जनवरी को जिला मुख्यालय पर घराना प्रदर्शन, तीन फरवरी को दिल्ली तक पैदल मार्च यात्रा का आयोजन किया जायेगा।
सौलंकी ने कहा कि विगत दिन सीएमओ द्वारा किसानों की समस्या को लेकर आये राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ अभद्रता करने को लेकर आगरा, अलीगढ़ मण्डल के किसान अपने-अपने वाहनों पर सवार होकर जिला मुख्यालय पर धरना देकर एक पंचायल करेंगें, साथ ही सीएमओ को यहां से हटाकर ही धरना समाप्त किया जायेगा। तीन फरवरी को किसानों की समस्यों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में पैदल चलकर दिल्ली पहुच प्रधानमन्त्री आवास पर पचायत की जायेगी। किसानों की समस्यों का निस्तारण कराया जायेगा।
वार्ता के दौरान प्रदेश सचिव अमित कुमार, उपाध्याय, महासचिव संजय शर्मा, सुन्दर सिंह, शंकर शर्मा, डा० राजेश सौलंकी, आकाश गादन, मुज़शन ठाक आवेद पहलवान, रजनीश गौतम आदि लोग मौजूद थे।
