उत्तर प्रदेश शासन की एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में जनपद फिरोजाबाद ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। IGRS पोर्टल पर शिकायतों के त्वरित निस्तारण, पारदर्शिता और जनसेवा के प्रति समर्पण से यह उपलब्धि हासिल हुई है।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि “यह सफलता हमारी संयुक्त पुलिस टीम वर्क का परिणाम है। जनता की शिकायतों का त्वरित एवं समयबद्ध समाधान ही हमारा प्राथमिक कर्तव्य है।”

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा IGRS शाखा में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारीगण को प्रशस्ति पत्र तथा नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले कर्मियों में शामिल हैं —

निरीक्षक उमेश कुमार शर्मा (प्रभारी IGRS)
आरक्षी अभिषेक द्विवेदी
आरक्षी रजत उपाध्याय
महिला आरक्षी दीपा कुमारी
महिला आरक्षी सुधा