
एम डी जैन इंटर कॉलेज में उत्साहपूर्वक मनाई गई लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर की 300 वीं जयंती
सिरसागंज:- नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय श्री एम डी जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज में विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार जैन और प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में पुण्यश्लोका लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती अत्यंत उत्साहपूर्वक मनाई गई।
कार्यक्रम का प्रारम्भ भाजपा नगर उपाध्यक्ष संदीप पाल, प्रधानाचार्य नीरज कुमार जैन, संदीप जैन, संजय कटारा, दुर्गेश नंदन श्रीवास्तव, विष्णुमणि, योगेश श्रीवास्तव एवं अश्वनी कुमार जैन ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण करके किया।
नीरज कुमार जैन ने विद्यार्थियों को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन के विषय में प्रकाश डाला। संदीप पाल ने उनके जीवन के संस्मरण को बताते हुए उनकी ईश्वर के प्रति भक्ति की व्याख्या की। उन्होंने प्रतिभागियों के कार्य की भी सराहना की।
अश्वनी कुमार जैन ने सभी विद्यार्थियों को बताया कि पुण्यश्लोका अहिल्याबाई होल्कर जी का जीवन शौर्य, साधना, सेवा, समर्पण, संयम और सादगी का अप्रितम उदाहरण है। उनकी अद्वितीय शासन कला, सामाजिक न्याय, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और धार्मिक आस्था ने एक ऐसा मार्ग प्रशस्त किया जो हम सभी के लिए आज भी प्रेरणादायी है। राजमाता अहिल्याबाई होल्कर एक अद्वितीय व्यक्तित्व की धनी महिला थीं, जिन्होंने अपने शासनकाल में मध्यप्रदेश के मालवा क्षेत्र को एक नई दिशा दिखाई, उनकी न्यायप्रियता, प्रशासनिक क्षमता और धार्मिक सहिष्णुता ने उन्हें आदर्श शासक बनाया। संजय कटारा के निर्देशन में विद्यालय की छात्राओं क्रमशः कु मोनिका, ज्योति, सिमरन एवं संध्या ने रंगोली प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसी के संदीप जैन के निर्देशन में भाषण प्रतियोगिता में कु कुलसुम ने प्रथम एवं कु सिमरन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार सभी अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन अश्वनी कुमार जैन एवं सभी का धन्यवाद संदीप जैन ने किया।