मातृशक्ति को दी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं
फिरोजाबाद। होली के पावन अवसर पर जिला ब्राह्मण महासभा फिरोजाबाद द्वारा रामलीला स्थित भगवान परशुराम शिविर पर होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पंडित शिवकुमार शर्मा ने की, जबकि संचालन योगेंद्र मोहन शर्मा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी ब्राह्मण समाज के लोगों ने मातृशक्ति को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और समाज में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ब्राह्मण समाज की शक्ति उसकी एकता में है और समाज को संगठित रहकर आगे बढ़ना चाहिए।
कार्यक्रम में यूजीसी से जुड़े मुद्दों को लेकर भी चर्चा की गई और सभी ब्राह्मणों से एकजुट रहने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि समाज के हितों की रक्षा के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।
समारोह के दौरान सभी लोगों ने फूलों की होली खेलकर आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम में महिलाओं की संख्या अधिक होने पर विशेष हर्ष व्यक्त किया गया और समाज में उनकी सक्रिय भूमिका की सराहना की गई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पंडित शिवकुमार शर्मा, उमाकांत पचौरी एडवोकेट, पंडित अखिलेश शर्मा, गुड्डा पहलवान (महानगर अध्यक्ष, जिला ब्राह्मण महासभा फिरोजाबाद), अरविंद पचौरी, रमाकांत उपाध्याय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
महिला प्रतिनिधियों में सरोज शर्मा (पूर्व चेयरमैन, नगर पालिका परिषद सिरसागंज), लवली मिश्रा, मीरा शर्मा (शिकोहाबाद), आशा भट्ट (शिकोहाबाद), प्रीति शर्मा तथा मिथलेश शर्मा (जिलाध्यक्ष, ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ) विशेष रूप से मौजूद रहीं।
कार्यक्रम का समापन सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखने के संकल्प के साथ किया।
आनन्द शर्मा, कृष्ण गोपाल शर्मा, विकास दुबे, अरविन्द पचौरी, जितेन्द्र कुमार शर्मा, गुड्डा पहलवान, झब्बूलाल तिवारी, उमाकान्त पचौरी, राकेश शर्मा, मुन्नू शुक्ला, आशीष दीक्षित, पवन उपाध्याय (कौशल), योगेन्द्र चतुर्वेदी, संदीप तिवारी संजय पाराशर, मदन मोहन क्षेत्रीय, पं० हरिप्रसाद शर्मा, पं० चंचल शर्मा, दुर्गा प्रसाद, रमाकांत पचौरी, आचार्य अशोक कुमार शास्त्री, हरेश कुमार उपाध्याय, अमर शर्मा, विकास लहरी, राघवेन्द्र कुमार शर्मा, पं० सीताराम शर्मा, सरोज शर्मा (पूर्व चैयरमैन), अमित शर्मा (उपाध्यक्ष कपावली), गौरव उपाध्याय (नगला पान सहाय), विशन स्वरूप एडवोकेट, हितेन भारद्वाज, अरविन्द कुमार वशिष्ठ, पं० अखिलेश शर्मा (वैध), अनील , पीयूष शर्मा, अनुपम शर्मा, मन्टू वशिष्ठ, प्रदुमन कुमार गोस्वामी, आकाश गोयल, सौरभ उपाध्याय, अमित उपाध्याय, सुनील वशिष्ठ, प्रशांत वशिष्ठ, प्रदीप शर्मा, विमल वशिष्ठ उमेश शर्मा, अश्वनी शर्मा, अनुराग राष्ट्रवादी,
मधुरिमा वशिष्ठ, उमा दीक्षित, प्रीती शर्मा, सुनीता, कमलेश शर्मा, बिट्टी देवी, प्रिया दीक्षित, ममता पचौरी, रमा शर्मा, उर्मिला मिश्रा, कमलेश शर्मा, विषय तारा शर्मा, कादम्बिनी शर्मा, गीता देवी, रीना मिश्रा, स्नेह लता, शिखा प्रिया मुदगल, रेखा शर्मा, सरोज, ममता शर्मा, कु० अखिलेश शर्मा (पुत्री नवीन), रेखा पचौरी, संगीता मिश्रा, सुनीता शर्मा, ऋचा दीक्षित महिला महानगर अध्यक्ष, मुन्नी देवी शर्मा, मीना शुक्ला, रेखा शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

