फिरोजाबाद। हलचल फाउंडेशन द्वारा आज शहर में हेलमेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर ट्रैफिक सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों में सुरक्षित ड्राइविंग की आदत विकसित करना और हेलमेट के महत्व को समझाना था।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद उपस्थित रहे, वहीं मौलाना आलम मुस्तफ़ा याक़ूबी ने विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। सभी अतिथियों ने नागरिकों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने, हेलमेट का नियमित उपयोग करने और सड़क सुरक्षा को जीवन का आवश्यक हिस्सा बनाने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में बाइक चालकों को हेलमेट वितरित किए गए तथा युवाओं को सुरक्षित और जिम्मेदार ड्राइविंग के लिए प्रेरित किया गया।
अंत में हलचल फाउंडेशन के अध्यक्ष मुहम्मद नाज़िम, सचिव शहवाज खान, मुहम्मद आमिर, रिज़वान खान, अनस अंसारी, ऐनुल कुरैशी, नईम सर, हिमांशु कुलश्रेष्ठ, ज़ुबैर इक़बाल आदि ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा से जुड़े ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

