फिरोजाबाद । भारतीय जनता पार्टी द्वारा केन्द्रीय बजट 2025-26 को लेकर होटल शिवम में रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें, उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग कैबिनेट मंत्री ठा. जयवीर सिंह ने मीडिया कर्मियों से संवाद किया।
कैबिनेट मंत्री ठा. जयवीर सिंह ने मीडिया को बताया कि, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा विकसित व सशक्त भारत के लिये प्रस्तुत किए गए 2025 – 26 के केन्द्रीय बजट में प्रत्येक वर्ग का ध्यान रखा गया है। यह बजट न केवल 145 करोड़ देशवासियों की आशाओं, आकांक्षाओं और अमृतकाल के सभी संकल्पों को सिद्ध करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि, यह भारत के आर्थिक विकास और समृद्धि का मार्ग भी प्रशस्त करता है। इस बजट में विकास के साथ-साथ सामाजिक न्याय पर भी विशेष ध्यान दिया गया है, जो ‘सबका साथ, सबका विकास’ की अवधारणा को साकार करने में सहायक सिद्ध होगा। विशेषकर युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीब वर्ग के कल्याण हेतु की गई घोषणाएं स्वागत योग्य हैं। डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रावधान निश्चित रूप से भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। यह बजट आर्थिक विकास और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है। जो, गरीबों और मिडिल क्लास को ध्यान में रखते हुए तथा 2047 तक विकसित भारत बनाने वाले रोडमैप वाला बजट मोदी सरकार द्वारा पेश किया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार भारत को निरन्तर प्रगति पथ पर अग्रसर रखते हुए विकसित भारत संकल्प को सिद्ध करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह बजट एक आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला को और सुदृढ़ करने वाला है, जो ग़रीबों, महिलाओं, युवाओं, किसानों, मध्यम वर्ग और अन्य जरूरतमंद समूहों के सशक्तिकरण की दिशा के अत्यंत प्रभावी होगा। मोदी सरकार ने 12 लाख तक की आय को टैक्स मुक्त करके जनता को बड़ी राहत दी, लेकिन दुख की बात है कि विपक्षी दल झूठे दावे करके जनता के बीच भ्रम फैला रहे हैं। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है और ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार कर रहा है। यह बजट आर्थिक विकास और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है।
आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, महापौर श्रीमती कामिनी राठौर, जिला प्रवक्ता/ मीडिया प्रभारी डॉ. अमित गुप्ता सहित ओम प्रकाश वर्मा, हनुमंत सिंह बघेल, सुनील टण्डन, योगेंद्र सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा आकाश शर्मा, अंकित तिवारी, रामनरेश कटारा, सुशील चक, विशाल मोहन यादव, सतीश प्रजापति, अजीत कुशवाह व अन्य उपस्थित रहे।



