

मीरजापुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह, प्रदेश महासचिव प्रहलाद सिंह किसान और जिला कोषाध्यक्ष स्वामी दयाल सिंह ने अहरौरा बांध का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में भारतीय किसान यूनियन के मांग पर अहरौरा बांध के गरई प्रणाली के मेन सुलिस का निर्माण हो रहा है जो की 2 दिन में एक गेट का निर्माण हो जाएगा परंतु दूसरे गेट के निर्माण में अभी लगभग 10 दिन का समय लगेगा। इस समय बारिश होने के कारण अहरौरा बांध में लगभग ढाई फीट पानी बढ़ा है।
इसी दौरान पदाधिकारियो ने लखनिया दरी के पास हेड से हाई लेबल की दीवाल लगभग 30 मीटर अत्यधिक वर्षा होने के कारण ध्वस्त हो गया है, जिससे खरीफ की सिंचाई पूर्ण रूप से बाधित होगी।
किसान नेता ने सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारीयों को तत्काल संज्ञान लेकर ध्वस्त हुए दीवाल का निर्माण कराने की मांग किया गया।