-धूमधाम से मनाया जायेगा भगवान महावीर का 2624 वां जन्म कल्याणक महोत्सव
फिरोजाबाद। भगवान महावीर का 2624 वां जन्म कल्याणक महोत्सव 10 से 12 अप्रेल तक मुनि अमित सागर एवं मुनि एकत्व सागर गुरुदेव के सानिध्य में बड़े ही धूमधाम से नसिया जी मंदिर स्थित मेला ग्राउंड पर मनाया जायेगा। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
महोत्सव समिति के महामंत्री आकाश जैन ने बताया कि 10 अप्रेल को प्रातः 7 बजे से छदामीलाल जैन मंदिर से निर्भय सागर पाठशाला के बच्चों द्वारा अहिंसा रैली निकाल जाएगी। जो कि नसिया जी मेला प्रांगण पर पहुंचकर सम्पन्न होगी। दोपहर 12 बजे से भगवान महावीर की भव्य एवं विराट रथयात्रा राजा दाल मिल से निकाली जाएगी। जो कि इमामबाड़ा, घंटाघर, सदर बाजार, मोहल्ला गंज, पुराना डाकखाना चैराहा, रामलीला चैराहा होते हुए पीडी जैन काॅलेज स्थित नसिया जी मंदिर मेला प्रांगण पर पहुंचकर सम्पन्न होगी। उसी दिन शाम 7 बजे से तीर्थंकर बालक महावीर का पालना होगा। 11 अप्रेल प्रातः मेला प्रांगण में बने अस्थाई जिनालय में भगवान महावीर विधान सम्पन्न होगा। दोपहर 12 बजे से जम्बू स्वामी नृत्य नाटिका की प्रस्तुति, दोपहर 1 बजे राष्ट्रीय महाकवि रइधू पुरुस्कार सम्मान समारोह होगा। सांय 7 बजे से महाआरती एवं जैन युवा संघर्ष समिति द्वारा वृद्ध जन सम्मान समारोह होगा। रात्रि में वैष्णवी ग्रुप सहारनपुर द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। 12 अप्रेल को प्रातः भगवान पाश्र्वनाथ विधान, दोपहर 1 बजे से बाहुबली संघ द्वारा बाल नृत्य प्रतियोगिता सम्पन्न होगी। सांय 4 बजे रथयात्रा की वापसी होगी। सांय 6 बजे से उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह का नागरिक अभिनन्दन समारोह एवं कार्यकर्ता समारोह का आयोजन किया जायेगा। रात्रि 9 बजे से उत्तर भारत का प्रसिद्ध कवि सम्मलेन का आयोजन किया जायेगा। जिसमे देश के प्रसिद्ध कवि अपनी कविता पाठ करेंगे। प्रेसवार्ता में मेला संयोजक चंद्र प्रकाश जैन, प्रदीप जैन, मयंक जैन, संजय जैन पीआर ओ, डॉ महेन्द्र जैन, महोत्सव समिति के अध्यक्ष संजीव जैन जूली, महामंत्री आकाश जैन, कोषाध्यक्ष सचिन जैन पाण्डेय, ऑडिटर रजत जैन भदावार, कमलेश जैन छम्मू, मीडिया प्रभारी राज जैन, दीपक जैन, डॉ अमित जैन, निर्मल जैन आदि मौजूद रहे।