फिरोजाबाद के टूंडला के ग्राम चूलावली से लापता हुए बच्चे नैतिक को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। बच्चा आज दिन में 2:00 बजे अपने घर से बिना बताए कहीं चला गया था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के आधार पर उसकी तलाश की और उसे सुरक्षित बरामद कर लिया।
पुलिस ने बच्चे को उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिवार को राहत मिली है।

