फिरोजाबाद, 06 अप्रैल। जनपद में आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 15 अप्रैल से 7 मई 2026 तक सभी विकास खंडों एवं नगरीय निकायों में विशेष लोक कल्याणकारी शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह आयोजन जिलाधिकारी रमेश रंजन के मार्गदर्शन में विभिन्न विभागों के समन्वय से किया जा रहा है।
इन शिविरों में आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, विभिन्न पेंशन योजनाएं (वृद्धावस्था, दिव्यांग एवं विधवा), मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना तथा कन्या सुमंगला योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन, सत्यापन एवं सुधार की प्रक्रिया मौके पर ही पूरी की जाएगी। शिविरों का समय प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक निर्धारित किया गया है।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शिविरों का आयोजन पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ किया जाए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रह जाए। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि शिविर स्थलों पर मेडिकल बोर्ड एवं चिकित्सीय टीम की तैनाती सुनिश्चित की जाए, जिससे दिव्यांगजनों का परीक्षण कर तत्काल प्रमाण पत्र जारी किया जा सके।
इसके अलावा जिला पूर्ति अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागों को पात्र लाभार्थियों का चिन्हांकन कर उन्हें योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में निर्धारित तिथि पर शिविरों में पहुंचकर अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ उठाएं।
यह पहल शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
फिरोजाबाद में 15 अप्रैल से 7 मई तक लगेंगे लोक कल्याणकारी शिविर, पात्रों को मौके पर मिलेगा योजनाओं का लाभ
Related Posts
अप्रैल माह का निःशुल्क राशन वितरण 6 से 20 अप्रैल तक, पात्र उपभोक्ता समय पर लें खाद्यान्न
फिरोजाबाद। जनपद में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत अप्रैल 2026 माह का खाद्यान्न वितरण 6 अप्रैल से 20 अप्रैल तक निःशुल्क किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा जारी…
Read moreफिरोजाबाद में मुख्यमंत्री आवास योजना को मिली रफ्तार, 85.56% आवास पूर्ण, 15 अप्रैल तक शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश
फिरोजाबाद, 06 अप्रैल। जनपद में मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। जिलाधिकारी रमेश रंजन के कुशल नेतृत्व तथा मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन…
Read more
