मीरजापुर। रामलीला महोत्सव में शनिवार रात को भगवान श्रीराम जन्म का मंचन किया गया। प्रभु का जन्म होते ही ‘भए प्रगट कृपाला, दीन दयाला, कौसल्या हितकारी’ की धुन गूंज उठी। बधाई गीत गाकर लोग झूम उठे।
अहरौरा नगर के चौक बाजार में स्थित श्रीबाल रामलीला का मंचन मंच पूजन से शुरु हुआ राजेश्वरी पांडेय द्वारा विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ अध्यक्ष कुमार आनंद द्वारा मंच पूजन संपन्न कराया गया।
इसके बाद झिरसागर में विराजमान भगवान विष्णु व मां लक्ष्मी की मनोरम झांकी के दर्शन कर लीला प्रेमी निहाल हो गए।नारद मोह, श्री राम जन्म की लीला का मंचन किया गया। प्रभु श्री राम के जन्म लेते ही पूरा परिसर जय श्री राम के जयघोष से गूंज उठा। व्यास शिरीष चंद्र व महिलाओं ने सोहर गीत गाया। इस दौरान नपा अध्यक्ष ओम प्रकाश केसरी, हौशिला प्रसाद त्रिपाठी, गोपाल दास गुप्ता, अश्वनी, विकास चंद अग्रहरि, अमृत, सक्षम, सतीश, अभिषेक, धीरज, पुष्कर, रौनक, रोज, राज, हिमांशु, सहित अन्य रहें।