भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर महानगर जिला अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर एवं जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान राज्य में अवैध रूप से रहने वाले लोगों को चिन्हित कर बाहर किया जाएगा। जो भी व्यक्ति अवैध रूप से घुसपैठ करते हुए पाया जाएगा, उसका नाम मतदाता सूची के साथ-साथ राज्य और देश—दोनों से हटाया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल यदि किसी कमी की शिकायत करते हैं तो उनसे पूछा जाना चाहिए कि उनकी वास्तविक शिकायतें क्या हैं। बिहार का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि वहां 65 लाख गलत नाम मतदाता सूची से हटाए गए थे और किसी भी दल ने गलत तरीके से नाम हटाने या जोड़ने की शिकायत नहीं दर्ज की। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश में SIR के माध्यम से अवैध रूप से रहने वाले व्यक्तियों, मतदाता सूची में दोहरे नाम तथा मृत व्यक्तियों के नामों को हटाने की प्रक्रिया गंभीरता से चल रही है।
उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुरूप भाजपा कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में SIR प्रक्रिया को गति दे रहे हैं। समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा शासनकाल में हत्या, लूट, डकैती, रेप एवं प्लॉट, घरों और दुकानों पर अवैध कब्जे आम बात थे, जबकि वर्तमान सरकार में अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जा रही है।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर एवं जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान का कल अंतिम दिवस है। सभी कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्षों व मंडल अध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे सभी गणना फॉर्म समय से जमा करवा दें, ताकि पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़े जा सकें और वे आगामी चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
समीक्षा बैठक का संचालन महानगर महामंत्री केशव फौजी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी
जिला प्रभारी ब्रज बहादुर भारद्वाज, महानगर संयोजक डॉ. एस.पी. लहरी, विधानसभा संयोजक दीपक गुप्ता कालू, विधायक प्रेमपाल धनगर, मनीष असीजा, ठाकुर विश्वदीप सिंह, शैलेंद्र गुप्ता, शालू, आकाश गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित तिवारी, आकाश शर्मा, राजेश झा, हिमांशु शर्मा, निर्मल शर्मा, सतवीर गुर्जर, गौतम कुशवाहा, लायक सिंह संखवार, देश दीपक राजा, प्राचीर सेठ, गिरिराज सिंह कुशवाहा, महापौर श्रीमती कामिनी राठौर, डॉ. लक्ष्मी नारायण यादव, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, हरिओम यादव, मानवेंद्र प्रताप सिंह लोधी, शैलेंद्र सिंह, रमाकांत उपाध्याय, शिव शंकर शर्मा, सुरेंद्र, सावन झा, आनंद अग्रवाल, गीता देवी, दिवाकर, राघवेंद्र सिंह, उदय प्रताप सिंह, राधेश्याम यादव, महावीर सिंह बघेल, टूंडला नगर अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, अनुपम शर्मा, राम लालती लकी, डॉ. दुर्गेश यादव, डॉ. मधुरिमा गुप्ता सहित सभी जिलों के नगर पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

