फिरोजाबाद।
एस.आर.के. कॉलेज ऑफ कम्प्यूटर साइंस एण्ड एजुकेशन के मल्टीपरपज हॉल में फिरोजाबाद जनपद स्थापना दिवस के अवसर पर संगोष्ठी एवं अलंकरण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय महापौर श्रीमती कामिनी राठौर ने सहभागिता की। इस अवसर पर सम्मिलित होकर अत्यंत हर्ष एवं गौरव की अनुभूति हुई।
अपने उद्बोधन में माननीय महापौर ने कहा कि फिरोजाबाद जनपद स्थापना दिवस हमारे जनपद के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं विकास की सतत यात्रा का प्रतीक है। इस अवसर पर जनपद के विकास एवं सामाजिक उत्थान, साहित्य, काव्य तथा जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित कर अलंकृत किया गया।
महापौर ने कहा कि ऐसे प्रेरणास्रोत व्यक्तित्व समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं और युवाओं के लिए आदर्श प्रस्तुत करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हम सभी का सामूहिक दायित्व है कि फिरोजाबाद को विकास, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने हेतु एकजुट होकर कार्य करें, ताकि जनपद को प्रदेश व देश में अग्रणी बनाया जा सके।
कार्यक्रम के अंत में माननीय महापौर ने जनपद स्थापना दिवस के अवसर पर समस्त जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर माननीय महापौर के साथ माननीय सदर विधायक श्री मनीष असीजा जी, श्री झब्बूलाल अग्रवाल, श्री द्विजेन्द्र मोहन शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अनूपचन्द जैन, डॉ. जी.के. अग्रवाल, श्री सत्यवीर गुप्ता, श्री सुनील वशिष्ठ, श्री प्रदीप गुप्ता, श्री हरिओम वर्मा, श्री प्रमोद राजौरिया, श्री विद्याराम, श्री उमाकान्त पचौरी, श्री यशपाल यश सहित अनेक गणमान्य नागरिक तथा विद्यालय के अध्यापक-अध्यापिकाएँ उपस्थित रहीं।