फिरोजाबाद, 25 दिसम्बर।
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती के अवसर पर आज प्रातः 10 बजे अटल पार्क में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ विचार गोष्ठी एवं माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं आमजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मा० महापौर द्वारा स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने अटल जी के व्यक्तित्व, कृतित्व, उनकी कविताओं, राजनीतिक दूरदर्शिता तथा राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया।
वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी भारतीय राजनीति के ऐसे युगपुरुष थे, जिन्होंने विचारों की मर्यादा, संवाद की संस्कृति और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। उनके आदर्श आज भी समाज और राजनीति के लिए प्रेरणास्रोत हैं। सभी ने उनके पदचिन्हों पर चलने एवं राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया।
मा० महापौर ने अपने संबोधन में कहा कि “स्वर्गीय अटल जी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने उनके समय में थे। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर नगर एवं देश के विकास में योगदान देना चाहिए।”
इस अवसर पर
मनीष असीजा (विधायक सदर), सतीश चन्द दिवाकर, ठाकुर विश्वदीप सिंह, कन्हैया लाल गुप्ता, डॉ. लक्ष्मी नारायण यादव, ओमप्रकाश वर्मा, राजेन्द्र बोहरे, विनोद पचौरी, सुनील शर्मा, अश्वनी भारद्वाज, सत्यवीर गुप्ता, रविन्द्र शर्मा, प्रमोद बघेल, श्याम सिंह यादव, राधेश्याम यादव, योगेन्द्र यादव, बाबा रामनरेश कटारा, विजय शर्मा, चेतराम यादव, डॉ. मधुरिमा गुप्ता, अनुपम शर्मा, दिलीप इंजी, पवन दीक्षित, हरिओम वर्मा, जयराम गुर्जर, सतीश प्रजापति, मनोज यादव ‘ताऊ’, हरिशंकर राठौर, भगवान दास शंखवार, भगवान सिंह झा, सुभाष राठौर, मुन्नी देवी, सचिन जैन, राजेश सैनी, अमदेश बाल्मीकि, विद्याराय शंखवार, अखिलेश शर्मा, महेश कठेरिया, रोहित कठेरिया, विजय सिंह, भारत वर्मा, विष्णु राठौर, रेनू, राधा किशन, केशव फौजी, ऊषा देवी, कायम सिंह, अनिल कुमार, उपेन्द्र, गेदा लाल राठौर, अशोक गर्ग, अशोक शुक्ला, उदय प्रताप सिंह, संतोष राठौर, पवन गुप्ता, सुनील वर्मा, सत्यप्रकाश, राम बहादुर शंखवार, अखिलेश शर्मा, आशीष यादव, विकास राजपूत, भानु उपाध्याय सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

