फिरोजाबाद। लक्ष्मी माण्टेसरी जूनियर हाईस्कूल का 41 वॉ स्थापना दिवस बडी धूमधाम के साथ मनाया लायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मवीर प्रजापति राज्यमन्त्री होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा उत्तर प्रदेश रहेगें।

उक्त जानकारी संस्थान के प्रबन्धक देव वर्मा, प्रधानाचार्य प्रवीन कुमार श्रीवास्तव द्वारा दी गयी। इतना ही नही संस्थान के शिक्षकों ने बताया कि संस्थान में बच्चो को शिक्षा के साथ संस्कार, धार्मिक ज्ञान भी दिया जाता है। इसी का प्रदर्शन वार्षिक उत्सव के रूप में होने वाले कार्यक्रमों में किया जाता रहा है। एक फरवरी 2025 को भी मा० मन्त्री के समुख बच्चों द्वारा शिक्षा, सुरक्षा, धर्मिक प्रचार प्रसार किया जायेगा। मौके पर रागिनी कुशवाह, पूजा कुमारी, प्रांजिली जिन्दल, दीक्षा श्री वास्तव, अशू, एकता, सरिता गौतम, रिया शर्मा, रिया, रूपेश राही आदि मौजूद रहे।