फिरोजाबाद।आज जिला ब्राह्मण महासभा (पंजीकृत) की एक बैठक भगवान परशुराम शिविर रामलीला मैदान फिरोजाबाद स्थित कार्यालय के बाहर संपन्न हुई। जिसमें जिला ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष का चुनाव आजीवन सदस्यों तथा समाज के लोगों द्वारा आम सहमति से किया गया। जिसमें शिव कुमार शर्मा (एडवोकेट) कटोरा बुजुर्ग निवासी शंभू नगर शिकोहाबाद को सर्व सहमति से समाज के लोगों द्वारा तथा लगभग 107 आजीवन सदस्यों द्वारा अध्यक्ष चुना गया। समस्त ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा शिव कुमार शर्मा जी को माला पहनकर बधाई दी। शिव कुमार शर्मा ने कहा कि मैं ब्राह्मण समाज के लिए अपना तन,मन,धन अर्पित करता हूँ। और समाज के प्रत्येक व्यक्ति के हित के लिए मैं अपना सारा जीवन लगा दूंगा। शिव कुमार जी ने कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है उसका मैं पूरी ईमानदारी,कर्मठता के साथ निर्वाहन करूंगा और जिला ब्राह्मण महासभा को आगे बढ़ने का प्रयास करूंगा। सभी लोगों को साथ लेकर कंधे से कंधा मिलाकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हुए साथियों का सहयोग लेते हुए समाज के हित में कार्य करूंगा। सर्वप्रथम श्री दिनेश वशिष्ठ जी द्वारा श्री शिव कुमार शर्मा जी के नाम का प्रस्ताव रखा गया जिसे सभी लोगों ने हाथ उठाकर अपनी सहमति प्रदान की। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि श्री शिव कुमार शर्मा जी के नेतृत्व में मुझे पूरा विश्वास है कि ब्राह्मण महासभा दिन प्रतिदिन आगे बढ़ेगी और वे समाज को आगे बढ़ने का कार्य करेंगे मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूँ।
पूर्व जिलाध्यक्ष पंडित सीताराम शर्मा जी ने कहा कि शिवकुमार जी बहुत ही सुलझे हुए और बहुत ही अनुभवी व्यक्ति हैं और मुझे पूरा यकीन है कि शिवकुमार जी ब्राह्मण के हित में कार्य करेंगे।बैठक राजेंद्र प्रसाद शर्मा एडवोकेट, डॉ.शंकर लाल सारस्वत, उमाकांत पचौरी, अरविंद पचौरी, योगेंद्र मोहन शर्मा,सुरेंद्र उपाध्याय, डी के शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा धर्मा, रामनिवास शर्मा, शिवनारायण शर्मा, विकास दुबे, उमेश शर्मा, सुनील वशिष्ठ, शशि शर्मा, लक्ष्मण तिवारी,मधुरिमा वशिष्ठ, राजेश तिवारी, मुकेश गॉड, वरुण गॉड, आशीष शर्मा, अतुल उपाध्याय,सिद्धार्थ नागर, शिवकुमार पाठक शीलू, विपिन तिवारी,उदित नारायण तिवारी, सक्षम कौशिक, अंकित तैलंग, शोभित भारद्वाज,अनिल शर्मा, संजय श्रोत्रिय, केशव पचौरी,प्रेम शंकर दुबे, राजेश दुबे, वरुण पचोरी, संदीप तिवारी माड़ई, विजय चतुर्वेदी, राम शंकर राजोरिया, संजय शर्मा,अरुण शर्मा, कन्हैया वशिष्ठ, कृष्णकांत शर्मा,राकेश शर्मा,राकेश तिवारी, विजय भारद्वाज, विशंभर दयाल शर्मा, मुकेश शर्मा ,डॉ. विवेक दुबे, निर्भय दुबे, अनुराग शर्मा, मनोज भटेले, गामा पंडित महेंद्र तिवारी विनोद कुमार शर्मा संतोष शर्मा कौशल शर्मा शिवम शर्मा अशोक गर्ग अखिलेश शर्मा जितेंद्र शर्मा जितेंद्र शर्मा टूंडला आर.के.राजोरिया,नितिन मिश्रा,दीपक शुक्ल,राधा मोहन दीक्षित,राजीव शर्मा,गौरव मिश्र,अनूप शर्मा,अलोक मिश्र,राजाराम शर्मा,अतुल शर्मा,उदय शर्मा,संतिष शर्मा, नितिन शर्मा एडवोकेट,आदीप तिवारी,वरुण शर्मा, द्वारकाधीश तिवारी,संजय वशिष्ठ, भारत मिश्रा, विनय शर्मा,सत्य प्रकाश शर्मा,कान्हा वशिष्ठ( प्रशांत), संजय शर्मा, प्रदीप शर्मा, हिमांशु पाराशर, कुशाग्र शर्मा,के. के. पालीवाल, संजय पाराशर आदि लोग उपस्थित थे।

