फिरोजाबाद, 20 फरवरी 2026 – मटसैना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला की पहचान कमला देवी (58) के रूप में हुई है, जो नगला भाव सिंह की रहने वाली है।

पुलिस के अनुसार, महिला के खिलाफ थाना मटसैना में मामला दर्ज था, जिसमें उसे 80(2)/115(2)/351(3)/85 बीएनएस व ¾ द0प्र0 अधि के तहत गिरफ्तार किया गया है। महिला को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम थाना अध्यक्ष  विमलेश कुमार त्रिपाठी, उ0नि0 श्री अनिल कुमार, का0 301 सुशील कुमार और म0का0 133 श्यामवीर शामिल थे।