हाथरस। जनपद के एक कस्बा में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके मायके वालों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव उदयभान निवासी तीस वर्षीय रेखा की शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रेखा की शादी दस साल पहले जुगनू उर्फ पवन से हुई थी। जो नोएडा की एक फैक्ट्री में काम करता था। रेखा के तीन बच्चे थे। शनिवार सुबह अचानक उसकी मौत की सूचना मिली। जिसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल उपचार हेतु लेकर आए। जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक रेखा के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। वही सूचना पर कोतवाली मुरसान पुलिस भी घटनास्थल पर गई। मृतका के मायके वालो ने आरोप लगाया कि ससुरालीजन रेखा से दहेज की मांग करते थे और उसे मारपीट भी करते थे। जिससे वह बहुत परेशान थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वही जॉच में जुट गई।