संतान की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने रखा जितिया व्रत, घाट पर महिलाओं का उमड़ा सैलाब

मीरजापुर। जीवित्पुत्रिका पूजा के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है अहरौरा नगर के प्रमुख पोखरा सहुवाईन पर माताएं अपने संतान के दीर्घायु की कामाना से भगवान जीमूतवाहन की पूरे विधि विधान से पूजा कर रही हैं। बता दें कि माताएं इस पूजा के दौरान निर्जलीय व्रत रखती हैं।
और माताओं ने भगवान जीमूतवाहन की पूजा की और उनकी कथा सुन संतान के सलामती के साथ घर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं रही।
संतान की आयु बढ़ाने और उन्हें हर तरह का सुख उपलबध कराने की कामना वाली भावना के साथ महिलाएं यह व्रत करती हैं यह निर्जला व्रत होता है। इस व्रत में नहाय खाय की परंपरा होती है। इसी दौरान ग्रामीण सहित नगर क्षेत्र के पोखरा सहुवाईन पर सैकड़ो महिलाओं ने गाजे बाजे के साथ घाट पर पहूंचकर पूजन अर्चन किया।

Vikash chandra Agrahari
Vikash chandra Agrahari
Articles: 183

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *