फिरोजाबाद। किड्स कॉर्नर हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा यूकेजी एवं कक्षा पाँच के विद्यार्थियों का ग्रेजुएशन समारोह एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर श्रीमती कामिनी राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री उदय प्रताप सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री श्री रमाकांत उपाध्याय (सदस्य, गोसेवा आयोग) तथा वरिष्ठ पत्रकार श्री हेमंत उपाध्याय उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में अनुशासन, परिश्रम एवं अच्छे संस्कार अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों का समावेश ही बच्चों को सफल बनाता है।
समारोह के दौरान शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रूपाली भटनागर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं मैनेजर मुकुल सर, एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. मयंक भटनागर, सीईओ श्री विख्यात भटनागर एवं दीपाली भटनागर ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर प्रगति के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के वातावरण में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

