फिरोजाबाद। जिला ब्राह्मण महासभा (पंजीकृत) के तत्वाधान में महर्षि भगवान परशुराम शोभायात्रा 2026 को लेकर होटल शिवम में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें शोभायात्रा के अध्यक्ष पंडित सुनील वशिष्ठ व संयोजक पंडित लक्ष्मण तिवारी ने कार्यक्रम की जानकारी दी।
जिलाध्यक्ष पंडित शिवकुमार शर्मा (एडवोकेट) ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी शोभायात्रा सादगी व भव्यता के साथ निकाली जाएगी। शोभायात्रा 24 मई (रविवार) को शाम 3 बजे राजा दालमील, रसूलपुर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रामलीला मैदान स्थित परशुराम शिविर पर समाप्त होगी।
शोभायात्रा में भगवान परशुराम की झांकियां, काली अखाड़े, ऊंट-घोड़े और रोड शो आकर्षण का केंद्र रहेंगे। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि आयोजन के लिए सार्वजनिक चंदा नहीं किया जाएगा। इच्छुक लोग सीधे समिति पदाधिकारियों से संपर्क कर सहयोग कर सकते हैं।
कार्यकारिणी घोषित
प्रेस वार्ता के दौरान शोभायात्रा समिति 2026 की कार्यकारिणी घोषित की गई।
अध्यक्ष – पं. सुनील वशिष्ठ
संयोजक – पं. लक्ष्मण तिवारी
उपाध्यक्ष – पं. मुकेश गौड़, पं. मधुरिमा वशिष्ठ, पं. शिवनाथ शर्मा, पं. नरेन्द्र वशिष्ठ, पं. अनुराग बित्थरिया, पं. डॉ. शिरीष शर्मा, पं. रमा शर्मा, पं. शैलेश मिश्रा
सहसंयोजक – पं. शैलेन्द्र तिवारी, पं. डॉ. गौरव दीक्षित, पं. बसंत उपाध्याय, पं. सरोज शर्मा
प्रभारी – पं. डॉ. दुर्गेश भटेले
कोषाध्यक्ष – पं. अतुल शर्मा, पं. विकास दुबे
महासचिव – पं. कन्हैया शर्मा, पं. नेहा दुबे, पं. जितेन्द्र शर्मा, पं. राघवेन्द्र शर्मा (टैनी), पं. नवीन शर्मा, पं. लवली मिश्रा, पं. मीनाक्षी मिश्रा, पं. अंबिका पाण्डेय
सचिव – पं. बालगोविंद शर्मा, पं. आशीष दीक्षित, पं. कुशाग्र शर्मा, पं. कृष्णकांत वशिष्ठ, पं. अश्वनी शर्मा, पं. अनुराग उपाध्याय, पं. अभिमन्यु शर्मा
प्रेस वार्ता में दिनेश वशिष्ठ, उमाकांत पचौरी, मिथलेश शर्मा, गुड्डा पहलवान, कमलकांत पालीवाल, रिचा दीक्षित, गोपाल दुबे, संदीप तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।