सीएल जैन महाविद्यालय में बच्चों में बांटी डिग्री

 

फिरोजाबाद : श्री छदामीलाल जैन महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर वैभव जैन की अध्यक्षता में वार्षिक डिग्री वितरण समारोह आयोजित किया गया जिसमें प्रबंध समिति के सचिव श्री प्रवीण कुमार भटनागर जी, पूर्व सचिव डॉक्टर अनिल यादव जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्रण पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। डिग्री वितरण समारोह में अन्नू बलिया ,अनामिका सिंह ,संगीता गौतम ,स्वाति उपाध्याय ,रितिका शर्मा ,आर्य दुबे ,तानया गुप्ता, अरबाज, फराज खान, हरि ओम ,कैफ , कुशाग्र अग्रवाल, विनय प्रताप ,विपिन कुमार ,वैभव यादव ,हर्ष शर्मा ,सुशांत सिंह, सौरभ ,अमनदीप सागर ने अपनी डिग्री प्राप्त कर सभी शिक्षकों एवं प्रधानाचार्य को ध्यान दिया। डिग्री प्राप्त करने के पश्चात सभी छात्र एवं छात्राओं के चेहरे पर खुशी की लहर छा गयी । उन्होंने महाविद्यालय से संबंधित अपने अनुभव साझा किये। छात्रा तानिया गुप्ता ने महाविद्यालय में होने वाले अनुशासन तथा पढ़ाई के बारे में कहा कि यह महाविद्यालय फिरोजाबाद का प्रथम स्थान प्राप्त महाविद्यालय है ,डॉ अनिल यादव ने अपना अनुभव सुनाते हुए कहा कि डिग्री प्राप्त करना प्रत्येक छात्र का सपना होता है , सचिव प्रवीण कुमार भटनागर ने एक कहानी द्वारा कहा कि किसी घटना से हम किसी के बारे में अपनी राय कायम नहीं कर सकते तथा बच्चों को भविष्य में उज्जवल स्थान प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया प्राचार्य डॉ प्रोफेसर वैभव जैन ने छात्र एवं छात्राओं के उज्जवल भविष्य के साथ उनको सभी क्षेत्रों में अपना स्थान बनाने के लिए प्रोत्साहित किया मंच का संचालन डॉ अरुण यादव ने किया। कार्यक्रम संयोजिका डॉ हेमलता यादव, डॉ रश्मि जिंदल ,डॉ जी सी यादव, दीपक कुमार ,शिवानी गोयल ,डॉ एसपी सिंह ,डॉ के के सिंह, डॉ कुबेर सिंह ,डॉ दीपिका चौधरी, डॉ संजय सिंह ,डॉ प्रदीप जैन आदि उपस्थित रहे अंत में प्राचार्य प्रोफेसर वैभव जैन ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

                                                                                                                                                    फिरोजाबाद से विशाल वर्मा

skhnews.in
skhnews.in
Articles: 30

One comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *