जसराना विधानसभा क्षेत्र में चला भाजपा सदस्यता अभियान

फ़िरोज़ाबाद। राष्ट्रहित में समर्पित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान-2024 के तहत आज जनपद फ़िरोज़ाबाद की जसराना विधानसभा क्षेत्र के खैरगढ़ मंडल के बूथ संख्या 239 , 240 गॉव बनीपुरा में प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्रज क्षेत्र के प्रभारी मा. सन्तोष सिंह एमएलसी व जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने क्षेत्रीयजनों से भेंट कर सैकड़ों ग्रामीणवासियों को भाजपा की सदस्यता मिस्डकॉल के माध्यम से ग्रहण कराई।। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्रज क्षेत्र प्रभारी मा. सन्तोष सिंह ने कहा कि गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं के कल्याण तथा विकसित भारत के निर्माण के लक्ष्य के प्रति समर्पित भाजपा परिवार का हिस्सा बनें। भाजपा परिवार का सदस्य बनने के लिए टोल फ्री नंबर -8800002024 पर मिस्डकॉल या नमो ऐप के माध्यम से प्रत्येक बूथ पर सदस्य बनाये जा रहे। अंत्योदय के मूल मंत्र के साथ प्रत्येक वर्ग के कल्याण और उत्थान हेतु समर्पित भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी को मजबूती प्रदान करें। , विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा परिवार का सदस्य बनकर राष्ट्र उत्थान एवं जन कल्याण में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता सुनिश्चित करें।
जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि इस महाअभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह और समर्पण अभूतपूर्व है। भाजपा की सदस्यता सिर्फ पार्टी के सदस्यों का नंबर बढ़ाने के लिए नहीं है, बल्कि देश को मजबूत बनाने के लिए है। इस दौरान प्रमुख रूप से डॉ अमित गुप्ता जिला प्रवक्ता / मीडिया प्रभारी , राजेश चौहान जिला उपाध्यक्ष , सुरेंद्र सावन झा विधानसभा संयोजक , अतुल शुक्ला मण्डल अध्यक्ष , विशाल मोहन यादव , सुमन माहौर , सतेंद्र यादव सेठी , ओपी राजपूत , महावीर सिंह , जुगेन्द्र कुमार लोधी बूथ अध्यक्ष , गरीब दास , सतीश चंद्र प्रजापति सहित अन्य लोग उपस्थित थे।।

Sk Chittodi
Sk Chittodi
Articles: 52

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *