एटा में मनाई गई किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि

देश में सबसे ज्यादा हो रहा किसान मजदूरों का शोषण

एटा। जनपद में किसानों के मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि मनाई गयी। इस अवसर पर किसान मजदूरों ने ग्रामीण भारत को भ्रष्टाचार अत्याचार अन्याय शोषण मुक्त बनाने के लिए शपथ ली। अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले अवागढ़ ब्लॉक के गांव नगला नया में संगठन के प्रमुख पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने बैठक आयोजित कर किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि मनाई और इस अवसर पर उनको याद किया।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी ने कहा कि आज के दिन किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का निधन हुआ था। यह दिन हिंदुस्तान के इतिहास में
किसान बिरादरी के लिए बहुत ही दुःखद समय रहा है, जिसे किसान मजदूर पीढ़ी दर पीढ़ी कभी भुला नहीं सकते हैं। श्रद्धेय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को याद करते हुए अखिल संघर्षी ने कहा कि उनका जीवन किसान मजदूर नौजवानों के लिए संघर्ष पूर्ण रहा। आज कृषि प्रधान देश में सबसे अत्यधिक किसान मजदूर नौजवान और महिलाओं का शोषण हो रहा है। उन पर लगातार अत्याचार अन्याय किया जा रहा है, जिससे किसान मजदूर नौजवानों में काफी आक्रोश व्याप्त है। हम सब लोग मिलकर के उक्त अन्याय के खिलाफ लड़ने का काम करेंगे हिंदुस्तान के किसान मजदूर नौजवान जब तक संगठित होकर संघर्ष नहीं करेंगे तब तक आने वाली सरकार अपने राजनेताओं के निजी स्वार्थों की पूर्ति के लिए प्रशासनिक मशीनरी को बढ़ावा देते हुए ग्रामीण भारत की जनता की लूट करने का काम कराते रहेंगे। जनता अब खुद दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राजनेताओं के चक्कर में न पढ़कर अपने हाथों को मजबूत कर लड़ने का काम करेगी, तभी सही मायने में किसान मजदूर की समस्याओं का समाधान होगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सीतलपुर, मंडल महासचिव गीतम सिंह वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष चरण सिंह राजपूत, निहाल सिंह, लोकेंद्र सिंह, हुतेंद्र सिंह, नीरज बाबू, मानवेंद्र राजपूत, ज्ञानेंद्र वर्मा, गंगा सिंह, महारानी देवी, पार्वती देवी, सुनीता देवी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

skhnews.in
skhnews.in
Articles: 30

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *