फिरोजाबाद के टूंडला में 5 अप्रैल 2026 को गुहराज निषाद जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा एटा रोड स्थित बैकुंठी मैरिज होम से 11:00 बजे प्रारंभ होगी और निषाद राज की झांकी व बैंड बाजे के साथ निकलेगी। शोभायात्रा सुभाष चौराहा, भारत माता चौक, स्टेशन रोड, थाने के सामने, दीपा चौराहा, रेलवे कॉलोनी, समपार पूर्वी रेलवे फाटक, शोभाराम का अहाता नंगला सोना, गांव अनवारा, नंगला दत्त गांव छारी, बालमपुर, रसूलाबाद होते हुए सीयर देवी माता मंदिर कोट कसोदी रसूलाबाद में संपन्न होगी। प्रभारी निरीक्षक टूंडला मय पुलिस बल के मौजूद रहेंगे।

