बालिकाओं को शिक्षा के प्रति किया जागरूक  व विभागीय योजनाओं की दी जानकारी

हाथरस। जिलाधिकारी आशीष कुमार के निर्देशन व जिला प्रोबेशन अधिकारी सीमा मौर्या के मार्गदर्शन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 2024 के उपलक्ष्य में शिक्षा को बढ़ावा देना आपसी समझ और शांति के लिए साक्षरता कार्यक्रम सुरजोबाई बालिका इंटर कालेज हाथरस आयोजित किया गया। जिसमें संरक्षण अधिकारी विमल कुमार शर्मा ने शिक्षा के महत्व को बालिकाओं को समझाया गया कि शिक्षा निरंतर जीवन में चलती है शिक्षा के द्वारा अपने जीवन को सुधार सकते है,साथ ही विभाग द्वारा चलाई जा रही योजना    को विस्तार से बताया गया। वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक मनीषा भारद्वाज वन स्टाप सेंटर की कार्यप्रणाली एवं वहां प्राप्त होने वाली सेवाओं कानूनी सहायता, अस्थाई आश्रय, मनोसामाजिक परामर्श, चिकित्सीय सहायता एवं पुलिस सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 की जानकारी दी गई तथा सरकार द्वारा चलाये जा रहे निशुल्क हेल्पलाइन नम्बरों जैसे 181 (महिला हेल्पलाइन), 1090 (वूमेन पावर लाइन), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 102 (स्वास्थय सेवा), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) इत्यादि नम्बरों के बारे में अवगत कराया गया।

Neeraj Chakrapani
Neeraj Chakrapani
Articles: 41

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *