भाजपा सदस्यता अभियान: प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल ने किया शुभारंभ

फिरोजाबाद। प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल ने भाजपा सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि तीन सितंबर तक उप्र में दस लाख लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर चुके थे। इसके साथ ही पांच सितंबर से प्रभारी मंत्री, जिला प्रभारी, सांसद, विधायक, पदाधिकारी द्वारा प्रदेश सदस्यता अभियान का शुभारंभ अपने अपने जिलों में किया जा रहा है। 31 अगस्त 2024 को बताया सभी बूथ समितियों की तैयारी बैठक कर चुके हैं। भाजपा सदस्यता अभियान का प्रथम चरण दो सितंबर से 25 सितंबर 2024 तक चलेगा। द्वितीय चरण एक अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा। 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक तृतीय चरण पूर्ण होगा। प्रत्येक बूथ पर 250 सदस्य बनाना है। एक मोबाइल नंबर से एक ही सदस्य बन सकता है। वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष भाजपा राकेश शंखवार, महापौर कामिनी राठौर, टूण्डला विधायक प्रेमपाल धनगर, जिला मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Sk Chittodi
Sk Chittodi
Articles: 52

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *