सिंचाई एवं पेयजल से सम्बन्धित समस्याओं के निराकरण के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने बैठक कर सम्बन्धित अधिकारियों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश

मीरजापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सिंचाई एवं पेयजल की समस्याओं के निराकरण के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बैठक में मीरजापुर जलाशयों की समीक्षा की गयी। जलाशयांे में उपलब्ध पानी की समीक्षा करते हुए किस जलाशय में कितना पानी है जानकारी जिलाधिकारी द्वारा ली गयी। जिलाधिकारी ने मेजा जरगो से पानी देने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि चैक डैम व बन्धी बनाए ताकि कुछ किसानों को उसके माध्यम से भी पानी उपलब्ध कराया जा सकें। जिलाधिकारी ने चैक डैम व बन्धी निर्माण हेतु अधिशासी अभियन्ता एम0सी0डी0, अधिशासी अभियन्ता सिरसी एवं सहायक अभियन्ता की संयुक्त टीम बनाते हुए सर्वे कर आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने पिछले छः माह में सोन पम्प कैनाल कितने दिन चली है बताया गया कि दो पम्प चल रहे हैं डोगिंया जलाशय को पानी दिया जा रहा हैं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे देवेन्द्र प्रताप सिंह, उप निदेशक कृषि विकेश पटेल, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Vikash chandra Agrahari
Vikash chandra Agrahari
Articles: 54

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *