विकसित तालाबों का नियमानुसार टेण्डर कराकर करे मत्स्य समितियों को आवंटन -संजय निषाद, मत्स्य विभाग में रिक्त पदो के भर्ती हेतु तत्काल उपलब्ध करांए प्रस्ताव

मीरजापुर। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मत्स्य विभाग संजय निषाद ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार एवं सम्बन्धित विभागो के अधिकारियों के साथ बैठक कर मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि विभाग में रिक्त पदो के भर्ती हेतु तत्काल प्रस्ताव बनाकर उपलब्ध करांए ताकि उन्हें नियमानुसार भर्ती की जा सकें। मीरजापुर में एक भी मत्स्य निरीक्षक न होने पर मंत्री ने अपने निजी सचिव को निर्देशित करते हुए कहा कि तत्काल कम से कम दो निरीक्षक की तैनाती यहां सुनिश्चित करांए। जनपदीय जलाशयों के आवंटन हेतु निस्तारण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा के दौरान मंत्री ने कहा कि श्रेणी-1 एवं श्रेणी-2 तालाबों में भी लगने वाले हैसियत प्रमाण पत्र आवंटन लेने वाले ठेकेदारो को नही देने पड़ेंगे जिससे एक व दो समितियां मिलकर बड़े तालाबों का आवंटन करा सकें इस सम्बन्ध में अविलम्ब उनके द्वारा शासनादेश निर्गत कराया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि तालाबो का आवंटन पूरी पारदर्शिता के साथ पात्र व्यक्ति को ही दिया जाए ताकि रोजगार से जुड़कर अपनी आजिविका चलाते हुए समाज की मुख्य धारा से जुड़ सकें। मछुआ समुदायों के गरीब परिवारों तथा आयुष्मान कार्ड प्राथमिकता पर बनाने का निर्देश दिया। निषादराज वोट सब्सिडी योजना के सम्बन्ध में भी पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत दी गयी धनराशि का परियोजनावार एवं लाभार्थीवार पूर्ण विवरण उपउलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि अभी तक जनपद में 100 नाविको को सुरक्षा किट उपलब्ध करायी गयी है उन्होंने नाविको व मछुआरों का बीमा भी कराने हेतु निर्देशित किया। बैठक मे मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, निषाद वोट सब्सिडी योजना, सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन योजना, उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष, नदियों के नीलामी हेतु खण्डवार मत्स्य सहकारी समितियों के गठन की अद्यतन स्थिति, जलाशयों के निस्तारण एवं प्रगति, मत्स्य किसान क्रेडिट की विस्तृत समीक्षा की गयी। मंत्री ने कहा कि मछुआरों को मत्स्य किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अन्तर्गत बैंको से समन्वय स्थापित लक्ष्य की पूर्ति करांए। बैठक में सहायक निदेशक मत्स्य, सेवायोजन अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं मत्स्य विभाग से सम्बन्धित सभी अधिकारी उपस्थित रहें।

Vikash chandra Agrahari
Vikash chandra Agrahari
Articles: 183

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *