
मीरजापुर। अहरौरा नगर पालिका क्षेत्र के पट्टीखुर्द (गोकुल धाम) के बगल नव चेतना डिजिटल लाइब्रेरी एवं कोचिंग सेंटर का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गुलाब दास मौर्या व विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
मुख्य अतिथि गुलाब मौर्य ने ने कहा की नगर क्षेत्र के युवा छात्र छात्राएं घर नहीं पड़ पाते इसके लिए डिजिटल लाइब्रेरी खुल गया है इसमें पढ़ने के लिए सभी टेक्नीशियन चीजों की सुविधा उपलब्ध है और उन्होंने कहा कि इस डिजिटल लाइब्रेरी में बैठकर पढ़ने का अवसर मिलेगा ओमप्रकाश केशरी नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि युवा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए प्रयागराज दिल्ली लखनऊ वाराणसी आदि दूर दराज शहरों में जाते हैं। अब वह सुविधा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो चुकी है छात्र-छात्राएं इसका भरपूर लाभ उठा सकते हैं।
वहीं डायरेक्ट रामकुमार पटेल ने बताया कि नवचेतना डिजिटल लाइब्रेरी एवं कोचिंग सेंटर में एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, नीट, जी एनसीपिरेंट सहित इस लाइब्रेरी में 24 घंटे स्टडी रूम, फूल एसी रूम, मेजर न्यूज पेपर एवं मैग्जींस के, फ्री हाई स्पीड वाई-फाई, रोटेड एलईडी लाइट एवं चार्जिंग प्वाइंट, सीसीटीवी सर्विलांस, साइलेंट जॉन (रूम), आरओ वॉटर कुलर, अध्ययन करने के लिए लंबे समय तक समर्पित केबिन सीटें की सुविधा उपलब्ध है। उद्घाटन के मौके पर अजित कुमार जायसवाल (राजू जायसवाल), अनिल जायसवाल, सुनील जायसवाल, नगर पालिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य नंदनलाल दिवाकर, बड़े बाबू जितेंद्र कुमार, कुमार आनंद, मयंक जायसवाल, संजय जायसवाल, सलीम, राजकुमार जायसवाल, हिमांशु केशरी, हिमांशु सैनी, धीरज केशरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित पांडे सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

