टूंडला: स्मार्ट मीटर से परेशान घुरुकुआ गांव की महिलाओं ने घुरुकुआ फीडर पर किया हंगामा, मीटर उखाड़कर पटके

टूंडला, फिरोजाबाद
थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव घुरुकुआ के बिजली फीडर पर बुधवार को महिलाओं ने जोरदार हंगामा किया। स्मार्ट मीटर से परेशान महिलाओं ने अपने-अपने घरों से मीटर उखाड़कर फीडर पर लाकर पटक दिए।

बिजली कटौती और अधिक बिल से नाराज
गांव की महिलाओं का आरोप है किब स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल कई गुना बढ़कर आ रहा है। वहीं गांव में अघोषित बिजली कटौती भी जारी है। जिससे उपभोक्ता परेशान हैं।

तहसील में कई जगह हो चुका है विरोध
स्मार्ट मीटर को लेकर तहसील टूंडला के कई गांवों में पहले भी हंगामा हो चुका है। बनकट, अजीत नगर के बाद अब घुरुकुआ गांव की महिलाएं भी सड़कों पर उतर आई हैं। ग्रामीणों की मांग है कि स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाए जाएं।

फिलहाल सूचना पर विभागीय अधिकारी व पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि शिकायत की जांच कर समस्या का समाधान किया जाएगा।