टूंडला, फिरोजाबाद
जनपद फिरोजाबाद के थाना पचोखरा क्षेत्र के ग्राम गढ़ी निर्भय स्थित वीरमती फौरन सिंह इंटर कॉलेज में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन स्कूल प्रबंधक इंजीनियर सुनील कुमार द्वारा किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में थाना अध्यक्ष पचोखरा अमित कुमार तोमर पहुंचे।
स्कूल प्रबंधक इंजीनियर सुशील कुमार ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा को इनाम स्वरूप साइकिल भेंट कर सम्मानित किया। वहीं अन्य टॉपर छात्र-छात्राओं को भी प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया।
कॉलेज प्रबंधक इंजीनियर सुनील कुमार ने सभी बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि मेहनत और लगन से ही सफलता मिलती है। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्य अतिथि अमित कुमार तोमर ने बच्चों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि पढ़-लिखकर ही समाज व देश का नाम रोशन किया जा सकता है।
इस दौरान विद्यालय स्टाफ, अभिभावक व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

