समाचार:
नगर विधायक मनीष असीजा के अथक प्रयासों से कोटला रोड एवं बम्बा चौराहा के सौंदर्यीकरण व चौड़ीकरण कार्य को नई गति मिली है। दो करोड़ 65 लाख की लागत से प्रस्तावित इस महत्वपूर्ण परियोजना की शुरुआत आज भूमि पूजन कार्यक्रम के साथ की गई।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में सौंदर्यीकरण व चौड़ीकरण में बाधक विद्युत पोल एवं ट्रांसफॉर्मर को शिफ्ट कराने की प्रक्रिया शुरू किए जाने की जानकारी दी गई। इससे मार्ग विस्तार व यातायात व्यवस्था में सुधार का मार्ग खुलेगा।
भूमि पूजन कार्यक्रम में श्रीमती अनुपम शर्मा, राकेश शांखवार, उदय प्रताप ठाकुर, रविंद्र शर्मा ढपली, श्याम सिंह यादव, डॉ. एस.पी. लहरी, गुड्डा पहलवान, निकुंज शुक्ला, निहाल सिंह कुशवाहा, देवेंद्र कुशवाहा (पूर्व पार्षद), भाई पार्षद, पार्षद प्रतिनिधि मनोज ताऊ, अमित विद्यार्थी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

