टूंडला, फिरोजाबाद
आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 को जनपद फिरोजाबाद के टूंडला में अग्निशमन स्मृति दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया।

श्रीमान मुख्य अग्निशमन अधिकारी, फिरोजाबाद के निर्देशन में फायर स्टेशन टूंडला के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने अग्निशमन सेवा के शहीद कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर शहीद दिवस के रूप में दो मिनट का मौन धारण किया गया तथा सभी कर्मियों ने पिन फ्लैग लगाकर शहीदों को नमन किया।

इसके साथ ही अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ भी किया गया। फायर स्टेशन टूंडला द्वारा नगर क्षेत्र में अग्निशमन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से आमजन को आग से बचाव के उपाय, सावधानियां और फायर ब्रिगेड की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि 14 अप्रैल को अग्निशमन स्मृति दिवस पूरे देश में उन अग्निशमन कर्मियों की याद में मनाया जाता है जिन्होंने ड्यूटी के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी थी।