जनपद फिरोजाबाद के
टूण्डला क्षेत्र के गांव टीकरी में मंगलवार को श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन शुरू हुआ। कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ जो ढोल-नगाड़े के साथ गांव के पानडाल से प्रारंभ होकर पूरे गांव की परिक्रमा करते हुए संपन्न हुई।
कथा वाचक उषा शास्त्री ने मंत्रोच्चार के बीच कथा का वाचन प्रारंभ किया। इस धार्मिक आयोजन में परीक्षित के रूप में धर्मेंद्र यादव पत्नी श्रीमती सविता देवी एवं यज्ञपती के रूप में नेत्रपाल सिंह पत्नी श्रीमती प्रेमश्री शामिल हुए।
कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश रखकर शामिल हुईं। गांव में भक्तिमय माहौल रहा और श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजन में समस्त ग्रामवासियों का सहयोग रहा।

