फ़िरोज़ाबाद। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा 6 दिसंबर को शौर्य दिवस बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर भव्य हनुमान चालीसा पाठ किया, जिसके पश्चात विधिवत हवन संपन्न हुआ। धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान उपस्थित जनसमूह “जय श्री राम” के उद्घोष के साथ पूरे वातावरण को भक्तिमय कर रहा था।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने एकजुट होकर धर्मनिष्ठा और संगठनात्मक शक्ति का परिचय दिया। हनुमान चालीसा और हवन पूर्ण होने के बाद सभी भक्तों को मिष्ठान वितरण किया गया।
शौर्य दिवस के इस कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन के माध्यम से समाज में धार्मिक सद्भाव, सनातन संस्कृति और संगठनात्मक एकता का सशक्त संदेश दिया गया।

