जनपद फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र की खबर है परिवार परामर्श केंद्र (नगर) की मदद से, मासूम को मिला माता और पिता दोनों का प्यार।बच्चों को माता और पिता दोनों के ही प्यार की ज़रूरत होती है। यदि उनमें से किसी एक का प्यार उसको नहीं मिलता है तो कहीं ना कहीं यह उसके जीवन पर कुप्रभाव डालता है। इसी प्रकार का एक मामला परिवार परामर्श केंद्र सर्किल नगर थाना रामगढ़ में भी देखने को मिला कि (काल्पनिक नाम) सानिया पुत्री हनीफ निवासी रामगढ़ फिरोजाबाद की शादी आसिफ पुत्र नाजिम निवासी रसूलपुर फिरोजाबाद के साथ करीब 2.5 साल पहले हुई थी। दोनों की लगभग 01 साल की बच्ची भी है। दोनों पति-पत्नी के बीच छोटी-मोटी बातों को लेकर कुछ कहा-सुनी हो गई थी। नतीजा यह निकला कि नाराजगी होने के कारण दोनों पति-पत्नी अलग-अलग रहने लगे। आवेदिका सानिया पिछले 02 महीने से मासूम बच्ची को लेकर अपने मायके में रह रही थी। आपस में घर बसाने के नियत से आवेदिका पक्ष ने लड़के पक्ष के परिवारीजनों को बैठाकर समझौता करने की कोशिश की। लेकिन जब बात नहीं बनी तो आवेदिका परिवार परामर्श केंद्र (सर्किल नगर) पर आई और प्रभारी म0उ0नि0 अलवीना पठान से अपनी परेशानी बतायी जिस पर दोनों पति पत्नी को परिवार परामर्श केंद्र पर बुलाकर काफी काउंसलिंग के बाद आपसी सहमति से समझौता कराया गया और घर टूटने से बचाया गया। दोनों पति-पत्नी पुलिस का धन्यवाद करते हुए अपने घर को सकुशल रवाना हुए।