फिरोजाबाद।
आज श्री बी.एस.एस. हाईटेक पब्लिक स्कूल में मैं चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ओलंपिया प्रतियोगिता का प्रथम चरण आयोजित किया गया। यह प्रतियोगिता कुल चार चरणों में आयोजित की जाएगी—स्कूल स्तर, जिला स्तर, राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर। प्रथम चरण के तहत स्कूल लेवल की परीक्षा आज विद्यालय परिसर में संपन्न हुई।

विद्यालय के नर्सरी से कक्षा 8 तक के चार सौ से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक इस प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान सहित विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे गए। सबसे विशेष बात यह रही कि सभी बच्चों ने प्रश्नों के उत्तर ओएमआर शीट पर देने की प्रक्रिया अपनाई, जो बोर्ड परीक्षाओं में नई पद्धति के रूप में लागू की जा चुकी है।

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि तीसरी कक्षा से ही बच्चों को ओएमआर आधारित परीक्षा का अनुभव दिलाना उनके भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत लाभकारी होगा। इस अभ्यास से बच्चे न केवल परीक्षा पद्धति को समझेंगे, बल्कि आगे आने वाली ऑब्जेक्टिव प्रकार की परीक्षाओं के लिए भी बेहतर रूप से तैयार होंगे।

आज सम्पन्न हुआ प्रथम चरण पूर्णतः सफल रहा, जिसमें 400 से अधिक बच्चों ने भाग लेकर प्रतियोगिता को उत्साहपूर्ण बनाया।