जनपद फिरोजाबाद के टूंडला, 4 जनवरी 2026 – टूंडला फूड प्लाजा रेस्टोरेंट में आज कांग्रेस पार्टी का एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता फिरोजाबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामनिवास यादव ने की।
समारोह में उन्होंने टूंडला के सभी पत्रकारों को सोल पहनाकर और प्रिंस देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रामनिवास यादव ने कहा, “जब तक देश का चौथा स्तंभ यानी पत्रकार भाई सच्चाई को छापते रहेंगे, तब तक हम सभी को उनका सम्मान करना चाहिए।”
उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता को गुमराह कर रही है, झूठे वादे कर रही है और गरीब जनता को छल रही है।
समारोह में उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों में जिला अध्यक्ष रामनिवास यादव, नगर अध्यक्ष टूंडला जमील अब्बास, नगर महासचिव कन्हैया शर्मा, राजवीर यादव, जितेंद्र तिवारी, अनिल उपाध्याय, रहीस कादरी, अनिल यादव, अजय यादव, फिरोज भाई, शामिउज्जमा कुरैशी, संजीव रघुवंशी, उमहाशंकर सविता, शान मोहम्मद और वेद प्रकाश धाकरे शामिल रहे

