टूंडला, फिरोजाबाद
टूंडला क्षेत्र के गांव टिकरी में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिवस कथा वाचक उषा शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया।
कथा वाचक ने माखन चोरी, पूतना उद्धार, कालिया नाग मर्दन और गोपियों संग रास गोवर्धन पूजा जैसी मनोहारी लीलाओं को सुनाया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार नटखट बाल कृष्ण ने अपनी लीलाओं से गोकुलवासियों का मन मोह लिया और अधर्म का नाश किया। पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं ने कथा का बड़े ध्यानपूर्वक श्रवण किया और बीच-बीच में “जय श्रीकृष्ण” के जयकारे लगाए।
इस धार्मिक आयोजन में परीक्षित के रूप में धर्मेंद्र कुमार पत्नी श्रीमती सविता देवी तथा यज्ञपती के रूप में नेत्रपाल सिंह पत्नी श्रीमती प्रेमश्री उपस्थित रहे। कथा पंडाल में ग्राम प्रधान हेमलता सुभाष ठेकेदार, सीताराम, जबर सिंह, भूरी सिंह, भीम पाल, गिर्राज सिंह, चंद्रवीर, बालवीर, कुशल पाल, ओम प्रकाश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु व ग्रामवासी कथा श्रवण करने पहुंचे।
कथा के दौरान पूरा पंडाल भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। आयोजकों ने बताया कि कथा का समापन पूर्णाहुति व भंडारे के साथ किया जाएगा।

