नगला सिंघी क्षेत्र के गांव धीरपुरा में बुधवार को पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य ने जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। वहीं, उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी। ग्रामीणों ने बिजली, पानी, आवास और शौचालय की समस्याओं को उठाया।
पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सतेंद्र कुमार बारी दोपहर 12 बजे जन चौपाल में पहुंचे। जहां उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने पात्रों को मुख्यमंत्री आवास, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा, विकलांग पेंशन सहित विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ देने का काम किया है। उन्होंने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि बेटे और बेटियों में फर्क नहीं करना चाहिए। दोनों को ही शिक्षित बनाएं। सरकार समान शिक्षा का अधिकार दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थी को मिले इसलिए बिचौलियों का काम सरकार ने समाप्त कर दिया। ग्रामीणों ने स्मार्ट मीटर, खारे पानी की समस्या, शौचालय, आवास तथा क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत की। शिकायतों का मुख्य अतिथि ने निराकरण कराए जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर बीडीओ प्रभात रंजन, धीरपुर फाइटर के राजेंद्र सिंह शिक्षा विभाग आयोजक अतुल कुमार बारी, बीटू यादव, प्रधान अजय कुमार, पंचायत सचिव रजनेश यादव, नरेश वर्मा, शिवकुमार, विनय प्रताप आदि उपस्थित रहे।

