टूंडला, फिरोजाबाद
दिनांक 1 मई 2026 को बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुद्ध सोसायटी ऑफ इंडिया व बौद्ध विहार सेवा समिति टूंडला के संयुक्त तत्वावधान में भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।
तहसील उपाध्यक्ष की देखरेख में निकली प्रभात फेरी
जितेंद्र कुमार उर्फ जंडेल सिंह, तहसील उपाध्यक्ष की देखरेख में प्रातः 9:15 बजे प्रभात फेरी का शुभारंभ अंबेडकर पार्क, नंगला राधेलाल स्थित स्टेशन रोड से बैंड-बाजे के साथ किया गया। प्रभात फेरी में श्रद्धालु भगवान गौतम बुद्ध के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।
प्रभात फेरी अंबेडकर पार्क से शुरू होकर सुभाष चौराहा, भारत माता चौक, थाना टूंडला के सामने से होते हुए दीपा चौराहा, रेलवे कॉलोनी, अंडर पास, भूत चौराहा, नंगला रामकिशन से गुजरते हुए लाइनपार स्थित नगला रति के बौद्ध विहार पार्क में संपन्न हुई।
पुलिस बल रहा मौजूद
शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक टूंडला मय पुलिस बल के साथ प्रभात फेरी के दौरान मौजूद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
इस दौरान बड़ी संख्या में बौद्ध अनुयायी, समिति के पदाधिकारी व स्थानीय लोग शामिल हुए।

